01/02/2011

रोज़गार की बेरोजगारी


बेरोजगारी के जमाने में पक्का बेरोजगार होना काफी मुश्किल है!
क्योंकि इसका मतलब होगा बेरोजगारी का रोज़गार.

वैसे हर रोज़गार रोज रोज किसी ग़ार में जाने से कम नहीं
और 'बे' साहब का यह तखल्लुस भी काफी जमता है उनपर
फिर भी दिल है के फुर्सत के बहाने ढूँढने के लिए राजी ही नहीं होता .

फरेब की छोडिये, अमरीकियों और उनके चेलों चपाटों के लिए
मैं तो राजी हूँ कि ई-मानदारी बरतूंगा
एफ-एक्टिविस्ट भी बनूँगा
डी-कंस्ट्रक्ट हो जाऊंगा
पर जिम्मा तो ले कोई
रोज़गार की बेरोजगारी का।

No comments: