अथ अचारोत्सव
झारखंड और छत्तीसगढ़ से आम तोडिये
कंद खोदिये
बेल्लारी से तेल मंगाएं असेम्बली का
पांच राज्यों से पंचफोडन लायें
नामक मिलेगा मीडिया वालों को बस साधें
उनकी दुम में लड़ी पटाखे की जी बांधें
JPC की बहुत जरूरी खट्टी-तीखी मिर्ची लायें
संसद रूपी मर्तबान में इसे पकाएं
अफसर-तफसर नेता अभिनेता और मंत्री
पुलिस फ़ौज फाटा सब मिलकर बाड़ लगाएं,
इसे रखायें
ज़मा करें अब स्विस बैंक में कई साल तक
फिर ले आयें सेज नगर में
कंकालों के सिंहासन पर बैठें
चटखारे लेकर खाएं !
No comments:
Post a Comment