जादू मंतर
जय गरीब पति तारनहार
जय मोंटेक करावनहार
जय कांग्रेसी संख्या वीर
आंकडवे से हरते पीर
जय काली दिल्ली रजधानी
खिसियाई बिल्ली है कानी
पिटे विकास ढोल तूफानी
पुलिस-फ़ौज अश-अश लासानी
जय जय मनरेगा क़ानून
मस्टर रोल गया रंगून
व्हैट हौस से आया है ले
मंत्री-पति को टेलीफून
जयतु जनपथी चरणोदक
मंत्री पीवैं गटक-गटक
गठबंधन की लीला से है
दुनिया दिखती चटक-मटक
जय बेल्लारी जय जदुरप्पा
खा जायेंगें चप्पा चप्पा
सुषमा अंटी संग नाचेंगें
लारी लप्पा लारी लप्पा
सुशासन दुस्शासन बाबू
लफ्फाजी का उन्मन टापू
गोली लाठी मुफ्त मिलेगी
फरबिसगंज पे पूरा काबू
जय भावी पीएम अडवानी
मोदी प्रिय इंसानी गोश्त
सत्ता पाए मिल जायेंगें
ढेर ढेर से सेकुलर दोस्त
जय बेतालहीं नव छब्बीसी
पैक गरीब सील भई सीसी
अखबारन की जय बत्तीसी
आदमियत की पूंछ जड़ी सी
जय डिह बाबा, ई परधान
मंत्री बूढा गिद्ध मचान
बैठा जोह रहा है लाश
देश मसान समान मसान
No comments:
Post a Comment